फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   मोबाइल फोन ब्लास्ट बड़ा हादसा होने से टला

मोबाइल फोन ब्लास्ट बड़ा हादसा होने से टला

Mon, 27 May 2019 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल फोन ब्लास्ट बड़ा हादसा होने से टला

विज्ञापन

स्वारघाट(बिलासपुर)। जिले के घुमारवीं क्षेत्र में चार्जिंग को लगा हुआ मोबाइल फोन ब्लास्ट हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। मोबाइल फोन रेडमी नोट 4 का बताया जा रहा है जिसे उसने डेढ़ साल पहले ऑनलाइन आर्डर देकर मंगाया गया था।
जानकारी के अनुसार महिला सुमन देवी जो पुलिस थाना स्वारघाट में बतौर महिला पुलिस कांस्टेबल तैनात हैं अपने मायके घुमारवीं गई हुई थीं। सुमन देवी ने अपना रेडमी एमआई प्रो4 मोबाइल को चार्जिंग करने के लिए घर में लगाया हुआ था। अचानक उक्त महिला ने अपने मोबाइल फोन से धुआं उड़ता दिखाई पड़ा, तो एकदम से उसने देखा कि मोबाइल बहुत गर्म हो चुका था।
विज्ञापन

उक्त महिला ने होशियारी दिखाते हुए तुरंत मोबाइल को बाहर फेंक दिया। जैसे ही मोबाइल को बाहर फेंका तो एकदम से उसमें ब्लास्ट हो गया। महिला सुमन देवी की होशियारी से बड़ा हादसा टल गया है क्योंकि उसका नन्हा बालक भी वहीं पास में खेल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला पुलिस कांस्टेबल सुमन देवी ने बताया कि सौभाग्यवश किसी को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा है लेकिन अगर ध्यान नहीं जाता तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

सुमन देवी ने बताया कि उसमें गत डेढ़ साल पहले रेडमी नोट 4 नाम के इस मोबाइल फोन को ऑनलाइन आर्डर से करीब साढ़े ग्यारह हजार में मंगवाया था लेकिन इतने महंगे फोन में चार्जिंग करते वक्त ब्लास्ट हो जाना बड़ा गंभीर मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed