{"_id":"5b82b5b642c792466d2827b9","slug":"151535292854-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तलाई के धनी गांव में करंट लगने से व्यक्ति की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तलाई के धनी गांव में करंट लगने से व्यक्ति की मौत
Updated Sun, 26 Aug 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
electricity demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शाहतलाई (बिलासपुर)। तलाई थाना के तहत आने वाली धनी पंचायत के गांव धनी में रविवार सुबह करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। झटका इतना जोरदार था कि लकड़ी के प्लेनर में कार्य कर रहे व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बिलासपुर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार धनी निवासी कर्मचंद अपने घर में लगे लकड़ी के प्लेनर पर काम कर रहा था। सुबह के समय अचानक ही प्लेनर में करंट आ गया जिससे कर्मचंद को जोर का झटका लगा। झटका इतना जबरदस्त था कि वह वहीं पर अचेत होकर गिर गया। उस समय उसके आसपास भी कोई नहीं था लेकिन जोर का धमाका होने पर परिजनों ने बिजली की सप्लाई को बंद दिया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। इससे कर्मचंद की मौके पर ही मौत हो गई।
उधर पुलिस ने सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। घुमारवीं के डीएसपी राजेंद्र कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।