{"_id":"5a3d40914f1c1b8d698c33e9","slug":"151513963665-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने काटे बेतरतीब खड़े वाहनों के चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने काटे बेतरतीब खड़े वाहनों के चालान
Updated Fri, 22 Dec 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस ने जिले के कोर्ट रोड और अस्पताल को जाने वाली सड़क किनारे खड़े बेतरतीब वाहनों के चालान काटे। जिला प्रशासन ने कोर्ट रोड को नो पार्क जोन घोषित कर रखा है। शुक्रवार को पुलिस ने शहर के पेट्रोल पंप से लेकर चेतना चौक तक सड़क किनारे खड़े वाहनों के चालान काटे। पुलिस की कार्रवाई को देखते हुए वाहन मालिकों ने अपने वाहनों को वहां से हटाना शुरू कर दिया। जो वाहनों को नहीं हटा पाए उनके चालान काटे गए।
गौरतलब है कि बिलासपुर शहर में लोग वाहनों को सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से खड़ा कर देते हैं। इससे आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। कई बार मरीजों को ले जा रही एंबुलेंस भी जाम में फंस जाती है। स्कूली बसें भी जाम में फंस जाती हैं। चंपा पार्क के पास नगर परिषद ने पार्किंग बनाई है। लेकिन, लोग उसमें वाहन खड़े नहीं करते। पुलिस ने शुक्रवार को 12 वाहनों के चालान काटे।
एसपी बिलासपुर अंजुम आरा का कहना है कि सड़क किनारे खड़े बेतरतीब वाहनों के चालान काटे गए हैं। पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।