{"_id":"593305d04f1c1bbf258b4600","slug":"149651605912-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिक ने छह साल की बच्ची से किया दुराचार का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व सैनिक ने छह साल की बच्ची से किया दुराचार का प्रयास
Updated Sun, 04 Jun 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
भराड़ी (बिलासपुर)।
भराड़ी थाना के तहत दवाईयों की दुकान चलाने वाले 70 वर्षीय पूर्व सैनिक ने छह साल की बच्ची के साथ दुराचार करने की कोशिश की है। इसके साथ ही आरोपी ने बच्ची के साथ अश्लील हरकतें भी की। भराड़ी पुलिस ने परिजनों के बयान पर पूर्व सैनिक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आगामी कार्रवाई के लिए बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भराड़ी थाना के तहत आने वाले एक गांव के व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई कि बीते रविवार को उसकी 6 साल की बच्ची दुकान में सामान लाने के लिए गई थी। जब उसकी बेटी सामान लेकर अपने घर आ रही थी तो रास्ते में केमिस्ट की दुकान चलाने वाले शख्स ने उसे बाजू से पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी उसे दुकान के भीतर ले गया। यहां पर उसने मासूम के साथ ने अश्लील हरकतें की। इस इसके बाद बेटी के साथ दुराचार करने की कोशिश भी की। वह किसी तरह वहां से छूट कर भागी। परिजनों ने बताया कि घटना के बाद से उनकी बेटी डरी-सहमी सी रहने लगी। जब उसकी मां ने बेटी को प्यार से पूछा तो उसने सारी बात मां को बताई। पूर्व सैनिक के ऐसी घटना को अंजाम देने की बात सुनकर परिजन सकते में हैं। इसके बाद बच्ची के परिजनों ने भराड़ी थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। आरोपी इससे पहले कुछ समय के लिए शिक्षक भी रह चुका है। पुलिस मामले के हर पहलू की गहनता से पड़ताल कर रही है। डीएसपी घुमारवीं राजेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़ित बच्ची का मेडिकल करवाया जा रहा है। केमिस्ट की दुकान चलाने वाले पूर्व सैनिक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।