फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   ट्रक ने कुचला युवक, मौके पर मौत

ट्रक ने कुचला युवक, मौके पर मौत

Fri, 02 Nov 2018 08:36 PM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
ट्रक ने कुचला युवक, मौके पर मौत
ट्रक (फाइल फोटो)
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। शहर से करीब 12 किमी दूर कोठीपुरा में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब युवक सब्जी लेकर पैदल जा रहा था। इसी दौरान एक टैंकर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आरोपी ट्रक चालक मौके पर से फरार है। खबर की पुष्टि एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को उक्त हादसा हुआ जिसमें लवली निवासी लुधियाना जो नई सारली में गाड़ियों की डेंटिंग-पेंटिंग की दुकान में काम करता था। वह कोठीपुरा से नई सारली की तरफ सब्जी ले कर जा रहा था। इसी दौरान उसे एक कैंटर ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस दल भी मौके पर रवाना हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को में कब्जे लिया और जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वहीं मृतक के घर वालों को भी इसकी सूचना दे दी गई है। मृतक का पोस्टमार्टम शनिवार को जिला अस्पताल बिलासपुर में किया जाएगा। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके पर से भाग गया है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक की धर पकड़ के लिए साथ लगते पुलिस चौकियों और थानों को भी सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने बताया कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। इस संबंध में थाना पुलिस मौके भेज दी है, जहां से शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मौके पर लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। आरोपी ट्रक चालक की धरपकड़ के लिए पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed