{"_id":"5be9d582bdec226992759792","slug":"131542051202-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्समैन को लूटने के खुलासे के करीब पहुंची पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेल्समैन को लूटने के खुलासे के करीब पहुंची पुलिस
Updated Tue, 13 Nov 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर (रामपुर)। शराब की दुकान बंद करके अपने घर जा रहे शराब की दुकान के एक सेल्समैन से दो बदमाशों द्वारा आंखें में मिर्च झोंककर दुकान की बिक्री के तीस हजार रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने काफी सफलता पा ली है। पुलिस घटना का खुलासा करने के करीब पहुंच चुकी है। मंगलवार को पुलिस बदमाशों को गिरफ्तार करके लूट का खुलासा कर सकती है।
ज्ञात हो कि मिलक कोतवाली के ग्राम हल्दुआ निवासी मनोहर सिंह गंगवार नगर में माठखेड़ा रोड स्थित शराब की दुकान पर सेल्समैन है। 30 अक्तूबर की रात करीब साढ़े दस बजे मनोहर दुकान बंद करके पैदल नगर के मोहल्ला लक्ष्मीनगर स्थित अपने कमरे पर जा रहा था। हरियाणा अग्रवाल सभा के पीेछे वाली तंग गली से गुजरते वक्त दो बदमाशों ने उसके नजदीक पहुंचते ही उसकी आंखों में मिर्च का पाउडर फेंक दिया था। इसके बाद बदमाश दोनों बदमाश उसके हाथ से थैला छीनकर रात के अंधेरे में भाग गए थे। पुलिस ने सेल्समैन की तरफ से अज्ञात दो बदमाशेां के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज की थी।पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सेल्समैन को लूटने वाले बदमाशों की खेाज में पुलिस काफी समय से लगी हुई थी, मगर कोई बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं आया था। सूत्र बताते हैं कि पुलिस लूटपाट करने वाले बदमाशों के काफी करीब पहुंच चुकी है। पुलिस ने बदमाशों से लूटे गए रुपये बरामद करने में लगी है। संभावना है कि मंगलवार को पुलिस बदमाशों को गिरफ्तार करके लूटपाट की घटना का पर्दाफाश कर सकती है। पुलिस का कहना है कि लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाश नगर के ही निवासी हैं। शीघ्र ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।