{"_id":"59fb07fc4f1c1b97678b8be8","slug":"131509623804-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का रास्ता रोक कर कर डाली धुनाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला का रास्ता रोक कर कर डाली धुनाई
Updated Thu, 02 Nov 2017 06:20 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिलासपुर।
बरमाणा थाना में महिला ने शिकायत दर्ज कराकर अन्य महिला और उसके परिवार पर उसका रास्ता रोककर उसकी पिटाई कर डाली। वहीं उसे गंभीर परिणाम भुगतने की भी धमकी दी। महिला की शिकायत पर बरमाणा पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पन्नो देवी निवासी बिनौला ने बताया कि वह काम से जा रही थी। इसी दौरान रेखा देवी और उसके परिवार के सदस्यों ने उसका रास्ता रोक दिया। इसके बाद उन्होंने महिला के साथ गाली-गलौज भी की। महिला के विरोध करने पर रेखा और उसके परिवार के सदस्यों ने महिला की जम कर धुनाई भी कर डाली। उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। महिला ने इस संबंध में बरमाणा पुलिस में शिकायत दी है।
विज्ञापन
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने भादंसं की धारा 341, 323, 504 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसपी बिलासपुर अंजुम आरा ने बताया की पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी हैं। उन्होंने कहा कि दोषी जो भी होगा बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन