फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   भराड़ी की छात्रा पंजाब में लापता

भराड़ी की छात्रा पंजाब में लापता

Sun, 27 Aug 2017 12:52 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
भराड़ी की छात्रा पंजाब में लापता
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भराड़ी (बिलासपुर)।
भराड़ी थाना के तहत आने वाले एक गांव की 22 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। युवती पंजाब के एक कॉलेज से पढ़ाई करती है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक भराड़ी थाना के तहत आने वाले एक गांव की 22 साल की युवती पंजाब के एक कॉलेज से पढ़ाई करती है। युवती ने कुछ दिन पहले मां को फोन कर कहा था कि वह आखिरी बार फोन कर रही हैं। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चल पाया है। युवती के परिजनों ने भराड़ी थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। परिजनों ने बताया कि जिस कॉलेज में वह पढ़ाई करती है उस कॉलेज में पता किया तो उन्होंने बताया कि उनकी बेटी 13 अगस्त को एक दिन की छुट्टी लेकर कॉलेज से गई थी। मगर इसके बाद कॉलेज नहीं पहुंची है। परिजनों के मुताबिक उन्होंने हर संभव जगह पर बेटी की तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया है। भराड़ी थाना का कार्यभार संभाल रहे एएसआई दूनी चंद ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि लापता लड़की के परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed