{"_id":"59f60fc74f1c1baf678b8404","slug":"121509298119-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भटेड़ गांव में तेंदुए ने मार डाली एक साथ सात बकरियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भटेड़ गांव में तेंदुए ने मार डाली एक साथ सात बकरियां
Updated Sun, 29 Oct 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। स्वारघाट क्षेत्र की टाली पंचायत के भटेड़ गांव में तेंदुए के आतंक से ग्रामीण डर के साये में जीवन यापन करने को विवश है। तेंदुए ने शनिवार रात किशोरी लाल की सात बकरियों को अपना शिकार बना डाला। ग्रामीणों का कहना है कि एक साथ इतनी बकरियों को शिकार बनाना एक तेंदुए का काम नहीं है। उन्हें शक है कि गांव के आसपास एक से ज्यादा तेंदुए हैं। पंचायत के गांवों में आतंक का माहौल पैदा हो गया है। गांवों के लोग अब जंगल में पशु चराने के लिए जाने से भी डरने लगे हैं।
जानकारी के अनुसार किशोरी लाल जब गत शाम अपनी बकरियों को जंगल में चरा रहा था तो अचानक कुछ बकरियां गायब हो गईं। ढूंढने पर भी बकरियां नहीं मिलीं, वहीं अंधेरा भी गहरा चुका था इस कारण किशोरी लाल शेष बकरियों को लेकर घर वापस आ गया। सुबह जब परिवार के सदस्य बकरियों को ढूंढने के लिए जंगल में गए तो उन्हें सात बकरियां जंगल में मृत पड़ी मिलीं।
पंचायत प्रधान रूपलाल ठाकुर का कहना है कि बकरियों को तेंदुए ने मारा है। उन्होंने प्रशासन से किशोरी लाल को उचित मुआवजा देने की मांग की है।