{"_id":"5c23c1a2bdec2256fc739773","slug":"11545847202-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से दो मंजिला मकान और पशुशाला राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग से दो मंजिला मकान और पशुशाला राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झंडूता (बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता की ग्राम पंचायत भड़ोलीकलां में आग से दो मंजिला स्लेटपोश मकान और पशुशाला जलकर राख हो गई है। आग में करीब पांच लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन ने प्रभावित परिवार को दस हजार रुपये की राहत राशि सौंपी है।
ब्रह्मी देवी पत्नी स्व. रतन सिंह के घर पर करीब सुबह आठ बजे शॉर्ट सर्किट होने से अचानक आग लग गई। आग इतनी जल्दी से फैली कि साथ लगती पशुशाला भी इसकी चपेट में आ गई। पशुशाला तो आग की भेंट चढ़ गई है लेकिन स्थानीय लोगों की मदद से इसके भीतर बंधे पशुओं को समय रहते बाहर निकाल लिया गया था।
लोगों ने घर में लगी आग पर भी काबू पाने का प्रयास किया लेकिन इसका 80 फीसदी हिस्सा जल गया। मकान के छह कमरों में से महज दो ही रहने लायक बचे हैं। मकान के अंदर रखे बिस्तर, खाद्य सामग्री समेत सारी जरूरी चीजें भी जलकर राख हो गई है। यह तीन भाइयों का संयुक्त मकान था। ब्रह्मी देवी और उसके तीन बेटे आग लगने के वक्त घर पर ही मौजूद थे। बड़ा बेटा फौज में है, जो पिछली रात ही घर पहुंचा था। प्रभावित परिवार के लिए ग्रामीणों ने उचित मुआवजा राशि देने की सरकार के समक्ष मांग रखी है।
विज्ञापन
विधायक जीतराम कटवाल ने कहा कि दुख की घड़ी में वह प्रभावित परिवार के साथ हैं। उन्होंने पीड़ित परिवार को उचित सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है।
-----
इनसेट-
झंडूता में होती फायर पोस्ट तो कम होता नुकसान
घुमारवीं से भड़ोलीकलां पहुंचने में फायर बिग्रेड की टीम को भी काफी समय लग गया है। इसके चलते गांव के लोगों में रोष व्याप्त है। हालांकि घुमारवीं से भड़ोलीकलां की दूरी अधिक होने के कारण गाड़ी पहुंचने में लगा समय भी वाजिब था। लोगों का कहना है कि घुमारवीं से फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंचने में समय तो लगेगा ही। सरकार को झंडूता में ही एक फायर पोस्ट खोलनी चाहिए।
इनसेट...
परिवार को नियमानुसार मिलेगा मुआवजा
नायब तहसीलदार प्रेमलाल धीमान को मौके पर भेज दिया गया है तथा पीड़ित परिवार को 10 हजार की फौरी राहत प्रदान की गई है। परिवार को नियमानुसार मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी।
विकास शर्मा, एसडीएम झंडूता
------------------------