फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   घर से सरकारी सीमेंट की बोरियां बरामद

घर से सरकारी सीमेंट की बोरियां बरामद

Fri, 20 Apr 2018 11:29 PM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
घर से सरकारी सीमेंट की बोरियां बरामद
बरमाणा (बिलासपुर)। बरमाणा थाना के तहत पुलिस ने आशामजारी गांव में एक घर से सरकारी सीमेंट की 46 बोरियां बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 406 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार खारसी चौकी प्रभारी को सूचना मिली थी कि आशामजारी गांव में एक घर में सरकारी सीमेंट की बोरियां रखी हुई हैं। इनका प्रयोग निजी कार्यों के लिए किया जा रहा है। चौकी प्रभारी ने अपनी टीम के साथ दबिश दी। जहां पर सरकारी सीमेंट की बोरियां मिलीं। जब उक्त मकान मालिक से संबंधित कागजात मांगे गए तो वह नहीं दिखा सका। पुलिस ने जब गिनती की तो 45 बोरियां सीमेंट से भरी हुई थीं, जबकि एक आधी थी। पुलिस टीम ने सीमेंट की बोरियों को अपने कब्जे में लेकर आरोपी धनीराम पुत्र प्रेमलाल निवासी आशामजारी के खिलाफ 406 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसपी बिलासपुर अशोक कुमार का कहना है कि पुलिस आरोपी के खिलाफ मामले की जांच कर रही है। सरकारी सीमेंट की बोरियों को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed