फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   जबली जेल में भिड़े दो कैदी, एक को आई गंभीर चोटें

जबली जेल में भिड़े दो कैदी, एक को आई गंभीर चोटें

Thu, 03 Jan 2019 10:14 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Thu, 03 Jan 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
जबली जेल में भिड़े दो कैदी, एक को आई गंभीर चोटें
बिलासपुर। बिलासपुर की जबली जेल में कैद दो कैदी आपस में भिड़ गए। दो कैदियों के बीच हुई मारपीट में एक को गंभीर चोटें आई हैं। घायल को जिला अस्पताल उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। घायल कैदी विद्यासागर के पांव में चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जबली जेल में एक नाइजीरिया का कैदी एनडीपीएस एक्ट में सजा काट रहा है, जबकि दूसरा कैदी विद्यासागर 376 के मुकदमे में जबली जेल में है। पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों के बीच किसी मामले को लेकर कहासुनी मारपीट में बदल गई। नाइजीरिया के कैदी ने विद्यासागर की टांग की हड्डी को तोड़ दिया। मारपीट होते देख अन्य कैदी भी एकत्रित हो गए। जिसके बाद दोनों को छुड़वाया गया। बाद में सदर थाना से भी पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और घायल कैदी को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने बताया कि उसे गंभीर चोटें आई हैं। घायल का मेडिकल करवा दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने बताया कि मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed