फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   नग्न अवस्था में मिला ट्रक चालक का शव

नग्न अवस्था में मिला ट्रक चालक का शव

Sat, 15 Sep 2018 11:06 PM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
नग्न अवस्था में मिला ट्रक चालक का शव
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जुखाला (बिलासपुर)। शिमला-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रह्मपुखर में ट्रक चालक का शव नग्न अवस्था में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। शव राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ वन खंड अधिकारी कार्यालय के समीप मिला है। शरीर व चेहरे पर चोट के निशान हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि किसी ने मार कर ट्रक चालक को यहां फेंका है।
बहरहाल जुन्गा से फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर पहुंच कर अहम साक्ष्य जुटाए हैं। जबकि एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने भी स्वयं घटना स्थल का दौरा किया है। मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मृत व्यक्ति का शरीर पूरी तरह से नग्न हालत में मिला और इस पर एक भी कपड़ा मौजूद नहीं था। मृत व्यक्ति के शरीर पर चोटों के निशान हैं, जबकि चेहरे पर तेजधार हथियार के कई घाव किए गए हैं जिससे यह लग रहा है किसी ने इसकी हत्या कर इसके शव को यहां फेंका है। मृत व्यक्ति की पहचान दौलत राम (34) पुत्र नुराता राम गांव काथला, डाकघर जयनगर तहसील अर्की जिला सोलन के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दौलत राम पेशे से ट्रक चालक था। सूत्रों के मुताबिक मृतक किसी फर्म के पास ट्रक चालक है और उस फर्म का जब भी कोई ट्रक ड्राइवर छूटी पर घर जाता है तो उस गाड़ी पर यह चालक जाता था। अभी भी दौलत राम छुट्टी कटाने के लिए किसी ट्रक पर गया था, जिसका चालक शुक्रवार को वापस आ गया था और दौलत राम शुक्रवार से फ्री हो गया था। जबकि शनिवार सुबह लोगों ने उसका शव वन खंड अधिकारी कार्यालय के पास नग्न अवस्था में देखा है।
घटना की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। बिलासपुर पुलिस अधीक्षक ने खुद घटना स्थल का दौरा किया। जबकि जुन्गा से फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया था। गौरतलब है कि जहां पर दौलत राम का शव मिला है उससे करीब 500 मीटर आगे सड़क किनारे कपड़े भी बरामद हुए हैं पर अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह कपड़े मृत व्यक्ति के हैं या किसी और के। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जबकि मामले की जांच भी शुरू कर दी है।

एसपी बिलासपुर अशोक कुमार का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव के पास से पुलिस ने भी अहम साक्ष्य जुटाए हैं, जबकि फोरेंसिक टीम ने भी अपनी कार्रवाई की है। पुलिस जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed