फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   नाके में हीरोइन के साथ पकड़ा युवक

नाके में हीरोइन के साथ पकड़ा युवक

Tue, 06 Mar 2018 10:22 PM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 10:22 PM IST
विज्ञापन
नाके में हीरोइन के साथ पकड़ा युवक
crime
घुमारवीं (बिलासपुर)।
विज्ञापन

घुमारवीं पुलिस ने बीती रात बाड़ी-मझेड़वां के समीप घुमारवीं-बरठीं रोड पर नाके के दौरान एक युवक से 0.16 ग्राम हेरोईन बरामद की। पुलिस ने मामले में एक शख्स को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस की धारा 21 केे तहत आपराधिक मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उसके पास नशे की खेप कहां से आई और वह कहां लेकर जा रहा था।
जानकारी के मुताबिक घुमारवीं पुलिस के हेडकांस्टेबल महेंद्र सिंह ने अपनी टीम के साथ बाड़ी-मझेड़वां के समीप नाका लगा रखा था। रात करीब 10:30 बजे बरठीं की तरफ से एक मोटरसाइकिल एचपी (23बी-1356) आई। पुलिस ने मोटरसाइकिल को रुकने का इशारा किया। चालक ने मोटरसाइकिल को रोक दिया। पुलिस ने आरोपी भूपेंद्र सिंह पुत्र राम प्रकाश निवासी अवढाणी घुमारवीं की तलाशी ली तो उसकी पेंट की जेब से कुछ पदार्थ मिला। अन्वेषण अधिकारी ने जब पदार्थ को सूंघ कर देखा तो वह मादक पदार्थ पाया गया। पुलिस ने मामले के आरोपी भूपेंद्र सिंह के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 21 के तहत आपराधिक मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र कुमार जसवाल ने बताया कि आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने अदालत से आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपी से छानबीन करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed