फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Crime News, Bilaspur News, Theft Case, Theft Case in Ghumarwin

Bilaspur News: त्रिफालघाट में हुई लाखों की चोरी के मामले में चंबा से पकड़े दो आरोपी

Wed, 17 Apr 2024 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Crime News, Bilaspur News, Theft Case, Theft Case in Ghumarwin
- अदालत ने चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा
विज्ञापन

- एक आरोपी पहले ही हो चुका है गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। त्रिफालघाट कस्बे में दो दुकानों में हुई लाखों की चोरी के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को चंबा जिले से गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक आरोपी पहले ही पुलिस की गिरफ्त में है। चंबा जिले से पकड़े दोनों आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। त्रिफालघाट कस्बे में 16 मार्च को दो दुकानों के ताले तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया था। चोर भारतीय करंसी के नोटों के हार, अटेचियां सहित अन्य कीमती सामान चुरा ले गए थे।

चोरी की घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और अन्य थानों से भी चोरी की वारदात में शामिल आरोपियों के बारे में जानकारी हासिल की। इनमें से कुछ के मोबाइल नंबर के डाटा की जांच की गई। जांच के दौरान पता चला कि अन्य जिलों में चोरी के मामलों में संलिप्त एक आरोपी का मोबाइल नंबर घटना की रात को त्रिफालघाट में सक्रिय था। उसके बाद पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की जांच की। उनसे में कुछ अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे । फिर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। अब दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान चंबा जिले के गांव चुराह के निवासी 39 वर्षीय नूर मोहम्मद उर्फ लाली और गांव राज नगर के 36 वर्षीय नवीन कुमार के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों पर इससे पहले भी विभिन्न थानों में 30 के करीब चोरी के मामले दर्ज हैं। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed