{"_id":"5fd4f3708ebc3e3ba6420ac2","slug":"crime-bilaspur-news-sml354329226","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने खा लिया जहरीला पदार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता ने खा लिया जहरीला पदार्थ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं (बिलासपुर)। पुलिस थाना घुमारवीं के तहत एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे इलाज के लिए घुमारवीं अस्पताल लेकर गए। जहां पर महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
मिली जानकारी अनुसार महिला ने सिविल अस्पताल घुमारवीं में पुलिस को बयान दिया है कि उसकी शादी को 10 साल हो गए हैं। पति प्रवीन कुमार (30) गांव धेनुआ गाली-गलौज और मारपीट करता है। शुक्रवार को जब वह घर पर थी तो शाम करीब 7:30 बजे उसका पति काम करके घर पहुंचा। डंडे से मारपीट करने लगा और तलाक देने व जान से मारने की धमकी भी दी। मारपीट से चोटें आई हैं। कहा कि पहले भी उसके साथ कई बार मारपीट कर चुका है। उसे आत्महत्या करने के लिए उकसाता है। इसके कारण उसने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। उसने बताया कि पति ने सास को भी डंडे से मारा। इसके कारण उन्हें भी चोटें आई हैं। पति उसे जहर खाने के लिए बार-बार उकसाता रहता था। इसके कारण उसने गुस्से में आकर जहर खा लिया। डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते बताया कि घुमारवीं थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 323, 504, 506, 498ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।