फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   crime

चरस के साथ युवक गिरफ्तार

Tue, 01 Dec 2020 10:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
crime
स्वारघाट (बिलासपुर)। पुलिस थाना स्वारघाट की टीम ने बनेर में गश्त के दौरान रात डेढ़ बजे शिव मंदिर के समीप एक 28 वर्षीय युवक से 28.08 ग्राम चरस बरामद की। युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ स्वारघाट थाने में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार आरोपी की पहचान संदीप सिंह उर्फ रवि पुत्र स्व. देवी सिंह गांव डूंगी प्लेट डाकघर गलोट तहसील नालागढ़ जिला सोलन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार देर रात पुलिस थाना स्वारघाट की टीम थाना प्रभारी विरोचन नेगी की अगुवाई में स्वारघाट से बनेर क्षेत्र की गश्त पर गई थी। इस दौरान रात्रि करीब डेढ़ बजे जब टीम बनेर शिव मंदिर के समीप पहुंची तो एनएच-205 पर एक युवक गांव नाल के लिंक रोड की तरफ से आया। पुलिस टीम ने अपनी गाड़ी को रोका तो युवक हड़बड़ा गया और गांव की तरफ भागने लगा। किसी वस्तु को सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। सड़क किनारे फेंके गए बैग को उठाकर तलाशी ली तो चरस मिली। चरस को तोला गया तो 28.08 ग्राम पाई गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले की पुष्टि डीएसपी नयना देवी अभिमन्यु वर्मा ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed