फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   crime

चरस और 10.98 ग्राम चिट्टे के साथ तीन गिरफ्तार

Mon, 16 Mar 2020 11:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
crime
बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस ने रविवार देर रात को दो अलग-अलग मामलों में भारी मात्रा में चिट्टा और चरस बरामद की है। पुलिस ने दोनों मामलों में सदर थाने में एनडीपीएस के तहत केस दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस की ओर से आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिलासपुर पुलिस रविवार देर रात को दो अलग टीमों में बंट कर गश्त पर निकली जिनमें से एक टीम मुख्य आरक्षी किशोरी लाल की अगुवाई में कंदरौर की तरफ निकली और दूसरी टीम ने मुख्य आरक्षी सुभाष चंद की अगुवाई में बिलासपुर के नौणी में नाकाबंदी की। इस दौरान दोनों टीमों को नशा माफिया पर शिकंजा कसने में कामयाबी हाथ लगी।
विज्ञापन

किशोरी लाल की टीम ने कंदरौर में वाहनों की आवाजाही पर नजर रखी और उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने मंडी के सरकाघाट के दो युवकों से 36.77 ग्राम चरस बरामद की है। वहीं पुलिस की दूसरी टीम ने नौणी में कार नंबर एचपी 01 एम 1123 के चालक से 10.98 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों आरोपियों को पुलिस ने पकड़ी गई मादक सामग्री के साथ हिरासत में ले लिया है। वहीं चरस के केस में पकड़े गए आरोपियों की पहचान जयराम पुत्र मदन गांव जमसाई डाकघर सरकाघाट और सुनील कुमार पुत्र बृजलाल गांव सरौरी डाकघर पपलोग तहसील सरकाघाट जिला मंडी के रूप में हुई है। वहीं चिट्टे के केस में पकड़े गए आरोपी की पहचान जिसे राकेश राणा पुत्र धर्मपाल गांव जगसाई डाकघर सरकाघाट जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने सदर थाने में उक्त आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि बिलासपुर पुलिस ने रविवार रात को नाके के दौरान दो अलग-अलग जगहों से तीन आरोपियों से चरस और चिट्टा बरामद किया है। बताया कि पुलिस ने इस संदर्भ में एनडीपीएस के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की ओर से आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया है जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed