{"_id":"5e6e5d0f8ebc3ea7e0247f6f","slug":"crime-bilaspur-news-sml327627329","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाके के दौरान चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाके के दौरान चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। जिला पुलिस ने रविवार को नाके के दौरान दो युवकों के पास से चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है कि वह कहां से चिट्टा लाए और कहां लेकर जा रहे थे। एसपी बिलासपुर दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने उक्त कार्रवाई नाके के दौरान की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने तरघेल से बरोटा सड़क पर मुकाम बल्ह मोड़ पर नाका लगाया था। इस दौरान पुलिस ने एक कार एचपी 06बी 1897 को चेकिंग के लिए रोका। इस दौरन कार सवार युवकों के पास से 1.89 ग्राम चिट्टा बरामद किया।
पकड़े गए आरोपी की पहचान संतोष कुमार पुत्र बलदेव निवासी घुमारवीं और शशिकांत पुत्र प्यार चंद गांव बेहड़ा घुमारवीं के रूप में हुई है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है। उल्लेखनीय है कि बिलासपुर चिट्टे के कारोबार का अड्डा बनता जा रहा है। यहां आए दिन चिट्टे के साथ लोग पकड़े जा रहे हैं।
विज्ञापन
एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान चला रखा है। इसी कड़ी में रविवार को भी दो युवकों को चिट्टे के साथ पकड़ा है। यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने साफ किया कि नशे का काला कारोबार करने वाले किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे।