फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   10 chairs and a cooker gifted to Mahila Mandal Harlog.

Bilaspur News: महिला मंडल हरलोग को 10 कुर्सियां और कुकर किया भेंट

Tue, 25 Aug 2026 12:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
10 chairs and a cooker gifted to Mahila Mandal Harlog.
हरलोग में आयोजित महिला मंडल की बैठक में मौजूद महिलाएं व हरे कृष्णा संस्था के सदस्य। स्रोत: महिल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भगेड़ (बिलासपुर)। महिला मंडल हरलोग की बैठक प्रधान मीना चंदेल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में हरे कृष्णा संस्था के अध्यक्ष विशाल जगोता विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान संस्था की ओर से महिला मंडल हरलोग को 10 कुर्सियां और 22 लीटर क्षमता का एक कुकर भेंट किया गया।

महिला मंडल की प्रधान मीना चंदेल ने बताया कि हरे कृष्णा संस्था की ओर से महिला मंडल को दी गई यह सामग्री उनके लिए उपयोगी साबित होगी। उन्होंने संस्था के अध्यक्ष विशाल जगोता का सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस तरह का सहयोग महिला मंडलों को सामाजिक और सामुदायिक गतिविधियों को बेहतर ढंग से संचालित करने में मदद करता है। इस अवसर पर समाजसेवी सोनू ठाकुर और संस्था की सदस्य ऊषा शर्मा,ग्राम पंचायत हरलोग के उपप्रधान दिनेश चंदेल सहित महिला मंडल हरलोग की करीब 20 सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान महिला मंडल की आगामी गतिविधियों और सामाजिक कार्यों को लेकर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed