फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Relief sought for the repair of roads damaged by the disaster.

Bilaspur News: आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए मांगी राहत

Tue, 25 Aug 2026 12:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Relief sought for the repair of roads damaged by the disaster.
नम्होल पंचायत प्रधान ने उपायुक्त को सौंपा मांगपत्र, जल्द धनराशि जारी करने का किया आग्रह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ग्राम पंचायत नम्होल में आपदा के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों और रास्तों की मरम्मत के लिए पंचायत ने प्रशासन से आपदा राहत के तहत आर्थिक सहायता मांगी है। पंचायत प्रधान रामेश्वरी ठाकुर ने उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार को मांगपत्र सौंपकर प्रभावित मार्गों की मरम्मत के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। मांगपत्र के माध्यम से पंचायत क्षेत्र में आपदा के कारण सड़कों, रास्तों और संपर्क मार्गों को हुए नुकसान से उपायुक्त को अवगत करवाया गया। मार्गों के क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हिस्सों के और खराब होने की आशंका बनी हुई है। रामेश्वरी ठाकुर ने कहा कि ग्रामीणों की सुविधा और सुरक्षित आवागमन के लिए इन मार्गों की मरम्मत जरूरी है। उन्होंने प्रशासन से आपदा राहत के तहत जल्द धनराशि स्वीकृत करने की मांग की, ताकि मरम्मत कार्य शुरू करवाकर लोगों को राहत दी जा सके और बरसात के दौरान आवागमन सुचारु बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed