फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Three accused arrested with synthetic drugs and charas.

Bilaspur News: चिट्टे और चरस के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 25 Aug 2026 12:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested with synthetic drugs and charas.
पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने पट्टा में 14.50 ग्राम चिट्टा और बरमाणा में 324.66 ग्राम चरस की बरामद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम और विभिन्न बरमाणा थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में 14.50 ग्राम चिट्टा/हेरोइन और 324.66 ग्राम चरस बरामद की है। दोनों मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
पहले मामले में स्पेशल डिटेक्शन टीम ने पट्टा में फोरलेन पर नाकाबंदी कर एक बाइक को जांच के लिए रोका। बाइक पर सवार अमन (27) और अरुण अरुण (27) दोनों निवासी गांव स्यांह, डाकघर लोहारा, तहसील बल्ह की तलाशी ली गई। इस दौरान दोनों के कब्जे से 14.50 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई। पुलिस थाना सदर में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं दूसरे मामले में पुलिस थाना बरमाणा की टीम ने एसीसी चौक बरमाणा रेन शेल्टर के पास नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 324.66 ग्राम चरस/कैनाबिस बरामद हुई। आरोपी की पहचान राहुल (22) निवासी बजाड़ मोहल्ला पांची जटान, जिला सोनीपत, हरियाणा के रूप में हुई। दोनों मामलों में पुलिस बरामद नशीले पदार्थ के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क का पता लगाने के लिए फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज खंगाल रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नशीला पदार्थ आरोपियों तक कहां से पहुंचा और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।
विज्ञापन


कोट
बिलासपुर पुलिस नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। नशीले पदार्थों की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क को चिन्हित कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का फोकस केवल नशे की बरामदगी तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके स्रोत और सप्लाई चेन से जुड़े लोगों तक पहुंचना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अभिषेक धीमान,एसपी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed