फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   crime

पंजगाई में चोरों ने तोड़े तीन घरों के ताले

Thu, 20 Feb 2020 09:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
crime
बरमाणा (बिलासपुर)। बरमाणा थाना के तहत ग्राम पंचायत पंजगाईं में बुधवार रात को चोर तीन घरों का कीमती सामान ले उड़े। चोर तीनों घरों से लाखों के गहने और पैसे उड़ा ले गए। यहां तक कि चोर घरों से 10 से 20 रुपये के नोट तक उड़ा ले गए। पुलिस ने इस संदर्भ में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक विजय कुमार पुत्र सुखराम गांव कोहलवीं बिलासपुर तहसील सदर ने बरमाणा थाने में मामला दर्ज करवाया है कि वह 8-9 वर्षों से अपने ससुराल पंजगाईं में सास चंद्रो देवी के मकान में पत्नी सहित रहते हैं। उन्होंने कहा कि इनकी सास चंद्रो देवी 18 फरवरी को अपने भाई के पास गई थीं। विजय कुमार ने बताया कि वीरवार सुबह जब यह उठा तो सास चंद्रो देवी के मकान की निचली मंजिल के ताले टूटे पाए गए। जब कमरों में देखा तो वहां सारा सामान बिखरा पड़ा था और घर में रखे पैसे और गहने भी गायब थे। इतना ही नहीं, चोरों ने चंद्रो देवी के घर के साथ दो और घरों में भी हाथ साफ किए हैं। पुलिस ने बताया कि चोर चंद्रो देवी के घर से 35 हजार की नकदी, सोने की चेन, दो सोने की बालियां, दो सोने के झुमके, एक सोने की अंगूठी, चांदी की मूर्ति और छत्र उड़ा ले गए हैं। वहीं, पंजगाईं के संदीप कुमार के घर से तीन अंगूठी सोने की, सोने की बालियां, दो झुमके और चांदी की चूड़ियों सहित तीन हजार नकद और 2020 रुपये के नोटों का एक हार चोरी कर लिया है। वहीं, जीवानंद के घर से सोने की बेसर (गहना) और कुछ रुपये चोरी हुए हैं।
विज्ञापन

डीएसपी संजय शर्मा ने मौके पर पहुंच कर चोरी का जायजा लिया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस संदर्भ में भादंसं की धारा 457 और 380 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस केस की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed