फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   crime

कार और ट्रक की टक्कर में दो घायल

Wed, 22 Jan 2020 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
crime
कैंचीमोड़ स्थित पुलिस चेकपोस्ट के पास दुर्घटनाग्रस्त कार। - फोटो : BILASPUR
स्वारघाट(बिलासपुर)। बुधवार सुबह करीब छह बजे राष्ट्रीय उच्च मार्ग 205 चंडीगढ़-मनाली पर कैंचीमोड़ स्थित पुलिस चैक पोस्ट के पास एक कार और ट्रक में टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें आई हैं। दोनों पक्षों में समझौता होने के कारण मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा है लेकिन कार को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

बता दें कि कार कीरतपुर से बिलासपुर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान कैंचीमोड़ स्थान पर कार चालक ने अपने आगे जा रहे वाहन से पास लेने के लिए एकदम ओवरटेक किया जिसके चलते कार दूसरी ओर बिलासपुर से कीरतपुर की तरफ से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई और पुलिस चेक पोस्ट पर तैनात कर्मियों ने जाम को खुलवाया। थाना प्रभारी स्वारघाट बलबीर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों पक्षों में समझौता होने के कारण कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed