फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   crime

सड़क हादसों में मरने वालों और घायलों की संख्या घटी : एडीएम

Fri, 17 Jan 2020 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
crime
बिलासपुर। एडीएम बिलासपुर विनय धीमान ने कहा कि जिले में सड़क हादसों में मरने वालों की संख्या एक साल में घटी है। जबकि सड़क हादसों में घायल होने वालों की संख्या में भी कमी आई है। वहीं यातायात नियमों के बारे में भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में 31वां रोड सेफ्टी सप्ताह मनाया गया। वह बिलासपुर में प्रेस से मिलिए कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिलासपुर में 2018 के मुकाबले 2019 में कम सड़क हादसे हुए हैं। 2018 में बिलासपुर जिले में 193 सड़क हादसे हुए हैं। जबकि 2019 में 150 हादसे हुए हैं। वहीं 2018 में सड़क हादसों में 57 लोगों की मौत हुई है। जबकि 2019 में इसकी संख्या 35 थी। जबकि वर्ष 2018 में सड़क हादसों में 432 लोग घायल हुए हैं। जबकि 2019 में 318 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सड़क हादसों को रोकने के लिए जिले में 30 ब्लैक स्पॉट चुने गए हैं जिसमें 17 को ठीक कर दिया गया है। जबकि अन्य को दुरुस्त करने का कार्य चला हुआ है। इस मौके पर आरटीओ बिलासपुर एसके पराशर और एचआरटीसी के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट..
सब डिवीजन में लगाई जाएगी यलो लाइन
एडीएम विनय धीमान ने कहा कि हर सब डिवीजन में यलो लाइन लगाई जाएगी जहां गाड़ियों की पार्किंग के लिए स्थान तय किया जाएगा। जबकि उपायुक्त कार्यालय के पास भी एक पार्किंग का निर्माण होगा। कहा कि सलापड़, सीर खड्ड, चिकनी खड्ड पर बने पुलों की मरम्मत का कार्य भी किया जा रहा है।
इनसेट...
वाहनों में जीपीआरएस होना जरूरी
सभी व्यावसायिक वाहनों में जीपीआरएस लगाना जरूरी हो गया है। जबकि स्कूल बसों के अलावा अब नई आने वाली बसों में भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके बगैर कोई भी गाड़ी अब पास नहीं होगी।

इनसेट...
लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया की होगी वीडियोग्राफी
सड़क हादसों को रोकने के लिए लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया को भी कड़ा किया जाएगा। इसी कड़ी में लाइसेंस बनाने की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी होगी जिससे पता लग पाएगा कि लाइसेंस बनाने वाला व्यक्ति परिपक्व है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed