फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   crime

दो लोग 678 ग्राम चरस समेत गिरफ्तार

Sun, 12 Jan 2020 10:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
crime
बरमाणा(बिलासपुर)। बरमाणा थाने के तहत जब्बल पुल के पास बिलासपुर सुरक्षा विभाग पुलिस टीम ने शनिवार रात करीब 1:30 बजे ऑल्टो में बैठे दो लोगों से 678 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने चरस के साथ दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। वहीं दोनों को बरमाणा थाना प्रभारी विरोचन नेगी को सौंप दिया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बिलसापुर पुलिस ने सिकरोहा से आईपीएच विभाग में कार्यरत सतपाल पुत्र गणपत और मंडी के तहत बालीचौकी के गांव सेगली से धनीराम पुत्र डोलाराम के पास से नाकाबंदी के दौरान चरस बरामद की।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि जब शनिवार रात को करीब 1:30 बजे बिलासपुर पुलिस के सुरेंद्र कुमार, बाबू राम, प्रदीप कुमार और प्रवीण कुमार ने जब्बल पुल पर नाकाबंदी की थी तो वहां पर ऑल्टो कार नंबर एचपी 66-6676 की तलाशी के दौरान उन्हें यह चरस बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर औपचारिकताओं को पूरा किया। वहीं सुरक्षा ब्रांच की टीम ने दोनों को बरमाणा थाना प्रभारी विरोचन नेगी को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बरमाणा थाने में भादंसं की धारा 20,29 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की ओर से आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। एएसपी भागमल ठाकुर ने बताया कि एनडीपीएस के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में है। पुलिस नशे के कारोबारियों पर बहुत गंभीर है। वहीं इन पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस के जवान रात-रात भर नाकाबंदी कर तलाशी अभियान चला रहे हैं। वहीं आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed