{"_id":"5dd032d28ebc3e548b2b00fd","slug":"crime-bilaspur-news-sml3144169122","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने सुंदरनगर में गिरफ्तार किया 2018 का उद्घोषित अपराधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने सुंदरनगर में गिरफ्तार किया 2018 का उद्घोषित अपराधी
विज्ञापन
अदालत से उदघोषित अपराधी के साथ पुलिस टीम।
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरमाणा(बिलासपुर)। बरमाणा पुलिस ने 2018 के उद्घोषित अपराधी को सुंदरनगर से गिरफ्तार किया। उक्त अपराधी के ऊपर साल 2013 में विभिन्न धाराओं के तहत थाना बरमाणा में मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद केस को कोर्ट भेजा गया था लेकिन अपराधी कोर्ट में पेश नहीं हुआ जिससे कि 2018 में न्यायालय ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार चम्यौण गांव के विद्यासागर पर 2013 में हरनोड़ा में हुई हड़ताल के दौरान मामला दर्ज किया गया था। इसमें कई और लोग भी शामिल थे। पुलिस ने मामला कोर्ट भेज दिया था जहां अपराधी को न्यायालय ने कई बार कोर्ट में पेश होने के आदेश जारी किए लेकिन कोर्ट के आदेशों की अवहेलना कर अपराधी कोर्ट में पेश नहीं हुआ। इसके कारण साल 2018 में न्यायालय ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया।
पुलिस एक साल से आरोपी को तलाश कर रही थी जिसे पुलिस ने सुंदरनगर से हिरासत में लिया। हालांकि शनिवार दिन में अपराधी को कोर्ट से जमानत मिल गई। एएसपी भागमल ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने भगोड़े को गिरफ्तार किया था जिसे शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया था। वहीं उसे कोर्ट द्वारा जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
विज्ञापन
.