{"_id":"6ae8d7e90bc76d6cf201b2c0","slug":"fire-department-on-alert-to-handle-fire-incidents-during-diwali-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-171147-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: दिवाली पर आग की घटनाओं से निपटने के लिए दमकल विभाग अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: दिवाली पर आग की घटनाओं से निपटने के लिए दमकल विभाग अलर्ट
विज्ञापन
बिलासपुर स्थित अग्निशमन कार्यालय में खड़ी गाड़ियां। संवाद
बिलासपुर में सभी 25 फायर हाइड्रेंट चालू, दमकल वाहनों की तैनाती, शहर में 15 और औद्योगिक क्षेत्र में 10 हाइड्रेंट दुरुस्त
जिले में सात दमकल वाहन और एक बाइक तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। दिवाली के त्योहार पर आग की घटनाओं से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आपात स्थिति में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए शहर और औद्योगिक क्षेत्रों में स्थापित सभी 25 फायर हाइड्रेंट को चालू रखा गया है। इसके अलावा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दमकल वाहनों की तैनाती कर त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था की गई है। बाजारों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर आग से बचाव के इंतजामों की जांच के लिए फायर सेफ्टी ऑडिट भी किया जा रहा है।
जिला मुख्यालय स्थित मुख्य फायर स्टेशन में दो वाटर टेंडर, दो क्विक रिस्पांस व्हीकल (क्यूआरवी) और एक दमकल बाइक उपलब्ध है। झंडूता दमकल उपकेंद्र में दो क्यूआरवी और एक वाटर टेंडर तैनात किया गया है। वहीं, घुमारवीं और श्री नयना देवी जी दमकल चौकियों में भी एक-एक क्यूआरवी और वाटर टेंडर उपलब्ध है। इस व्यवस्था से जिले के शहरी क्षेत्रों के साथ ग्रामीण इलाकों में भी आगजनी की घटनाओं पर तुरंत कार्रवाई की जा सकेगी।
त्योहारी सीजन में बाजारों में बढ़ती भीड़, दुकानों में बिजली की सजावट और ज्वलनशील सामग्री के इस्तेमाल को देखते हुए विभाग विशेष सतर्कता बरत रहा है। फायर सेफ्टी ऑडिट के माध्यम से दुकानों और अन्य स्थानों पर सुरक्षा इंतजामों की जांच की जा रही है, ताकि किसी भी तरह की कमी को समय रहते दूर किया जा सके। संकरी गलियों और भीड़भाड़ वाले बाजारों में दमकल बाइक और क्यूआरवी के माध्यम से कम समय में पहुंचना आसान होगा, जबकि बड़े वाटर टेंडर आग बुझाने के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे।
विज्ञापन
श्री नयना देवी जी शक्तिपीठ में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए भी दमकल विभाग ने विशेष प्रबंध किए हैं। मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं की अधिक आवाजाही और सीमित पहुंच मार्गों को देखते हुए दमकल चौकी में एक क्यूआरवी और एक वाटर टेंडर उपलब्ध रखा गया है, ताकि आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।
खराब तार से न करें बिजली की सजावट : जितेंद्र
मुख्य फायर स्टेशन के प्रभारी जितेंद्र ने लोगों से दिवाली पर विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बिजली की सजावट के लिए खराब तार का इस्तेमाल न करें और एक ही सॉकेट पर कई उपकरण न जोड़ें। दीये और मोमबत्तियां ज्वलनशील वस्तुओं से दूर रखें। गैस उपकरणों का इस्तेमाल करते समय भी पूरी सावधानी बरतें। उन्होंने कहा कि आग लगने की स्थिति में तुरंत दमकल विभाग को सूचना दें और खुद जोखिम उठाकर आग बुझाने का प्रयास न करें। समय पर सूचना मिलने से दमकल टीम मौके पर पहुंचकर नुकसान को कम कर सकती है।