फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   crime

आरोपी शिक्षक ने सेक्सुअल हरासमेंट कमेटी को दिए बयान

Sat, 16 Nov 2019 12:00 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
crime
बिलासपुर कॉलेज में छात्रा उत्पीड़न प्रकरण में नारेबाजी करते कॉलेज के छात्र-छात्राएं। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। बिलासपुर कॉलेज में संगीत की छात्रा के साथ अश्लील बातें करने का आरोपी शिक्षक शुक्रवार को सेक्सुअल हरासमेंट कमेटी और कॉलेज प्राचार्य के समक्ष पेश हुआ। आरोपी शिक्षक ने कमेटी को अपने बयान दर्ज करवाए जिनकी रिपोर्ट कॉलेज प्रबंधन शिक्षा निदेशक को भेजेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह कॉलेज छात्रा मामले के आरोपी शिक्षक ने कॉलेज में आकर सेक्सुअल हरासमेंट कमेटी को अपने बयान दर्ज करवाए। वहीं स्कूल प्राचार्य रामकृष्ण ने बताया कि आरोपी शिक्षक के बयान की रिपोर्ट शिक्षा निदेशक को भेजी जाएगी और वही आगामी कार्रवाई अमल में लाएंगे।
विज्ञापन

आरोपी शिक्षक के कॉजेल पहुंचते ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिलासपुर, कॉलेज के सभी विद्यार्थियों ने शिक्षक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने शिक्षा निदेशक और प्रदेश सरकार से तुरंत आरोपी को बर्खास्त करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इकाई अध्यक्ष प्रशांत ठाकुर ने कहा कि जिस दिन घटना हुई थी कॉलेज प्रशासन ने उसी दिन से जांच शुरू क्यों नहीं की? घटना के 2 दिन बाद जब विद्यार्थी परिषद ने इसको आंदोलन का रूप दिया तभी प्रशासन ने इसके ऊपर जांच करना शुरू किया जिससे कि कॉलेज प्रबंधन पर कई सवाल खड़े होते हैं। विद्यार्थी परिषद ने प्रशासन से मांग की है कि इस तरह की मानसिकता वाले अध्यापक को कॉलेज में प्रवेश ना दिया जाए।
उन्होंने कहा कि इस घटना ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का नाम पूरे हिमाचल प्रदेश में शर्मसार किया है। विद्यार्थी परिषद बिलासपुर इकाई के अध्यक्ष प्रशांत ठाकुर ने कड़े शब्दों में कहा कि जो रिपोर्ट कॉलेज प्रशासन ने डायरेक्टर एजूकेशन को भेजी है, अगर उस पर कोई एक्शन नहीं होता तो विद्यार्थी परिषद शिक्षा निदेशक का भी घेराव करेगी।

विद्यार्थी परिषद ने सरकार से मांग की है कि इस घटना की निष्पक्ष तरीके से जांच होनी चाहिए और छात्रहित में निर्णय नहीं हुआ तो विद्यार्थी परिषद सरकार के खिलाफ भी आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों में इस तरह के कुकृत्य करने वाले अध्यापक को शिक्षण संस्थान में पांव रखने ना दिया जाए। इस घटना से अध्यापक समुदाय भी शर्मसार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed