{"_id":"62c87591df48ba3ff37cdfc8","slug":"cow-shed-collasped-due-to-havvy-rain-bilaspur-news-sml414632755","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से कहीं मकान और गोशालाएं ढही तो कहीं बही सडक़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से कहीं मकान और गोशालाएं ढही तो कहीं बही सडक़ें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहीं मकान और गोशालाएं ढही तो कहीं बही सड़कें
जिले में भारी बारिश से चार करोड़ रुपये का नुकसान
फसलें भी हुई तबाह, किसानों ने मांगा मुआवजा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर/बरठीं/झंडूता(बिलासपुर)। वीरवार रात को जिले में हुई भारी बारिश से निजी और सरकारी संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है। बारिश से कहीं मकान और गोशालाएं ढह गईं तो कहीं सड़कें बह गईं। फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। निजी और सरकारी संपत्ति को करीब चार करोड़ रुपये का नुकसान आंका गया है।
जानकारी के अनुसार बारिश से घुमारवीं के भगौटा गांव में सरवन कुमार, कुलदीप कुमार और निक्कू राम की तीन गोशालाएं ढह गईं। 13 पालतू पशु और कार नाले में आए उफान के साथ बह गए। तीनों के घरों को भी नुकसान पहुंचा है। सड़क किनारे खड़ी एक बस भी चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गई। बरठीं और आसपास के क्षेत्रों में बारिश के कारण सड़कों का पानी खेतों में घुस जाने से फसल को नुकसान पहुंचा है।
विकास खंड झंडूता के अंतर्गत आने वाली अधिकतर पंचायतों में किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। उधर, बरठीं से री सड़क पर मलबा आने से यातायात ठप हो गया। सरगल के पास तारें टूटने से बिजली की आपूर्ति भी बाधित रही। गुड़गांव निवासी ब्यास देव गौतम का लगभग 2 लाख का डंगा गिर गया है। रिहायशी मकान को खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत छत, बरठीं, बलोह, सुन्हाणी, कपाहड़ा, पपलाह, करलोटी, कोटलु ब्राहमणा के किसानों शमशेर सिंह बलवीर सिंह कपिल देव दिलीप सिंह राजेश कुमार, राजीव कुमार, बलबीर दास, किशोरी लाल, अमी चंद, राजकुमार सहित अन्य लोगों ने फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए प्रदेश सरकार से मुआवजे की माग की है। उधर, ग्राम पंचायत मैहरी काथला के गांव कुलवारी में दलेल सिंह का शौचालय और स्नानाघर गिर गया।
झंडूता ब्लॉक के भड़ोलीकलां-शाहतलाई-बड़सर मार्ग के मांडवा पुल की दोनों ओर की पहाड़ी से चट्टानें गिरने से सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया। लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी मशीन से सड़क पर यातायात बहाल किया। वहीं क्षेत्र की बैहना जट्टा सड़क पर ल्हासे गिरने से यातायात बाधित रहा। लोगों को वैकल्पिक मार्ग से उपमंडल मुख्यालय आना पड़ा। लोक निर्माण विभाग झंडूता के अधिशासी अभियंता दीपक सुरेहली ने बताया कि भारी बारिश से कई सड़कों पर चट्टानें और मलबा आने से यातायात बाधित हुआ है। जेसीबी मशीन से मलबा हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया है।
इनसेट
लोक निर्माण विभाग को 3.59 करोड़ का नुकसान
जिले में वीरवार रात को हुई बारिश से 3.59 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। यह नुकसान टारिंग उखड़ने और भूस्खलन होने से हुआ है। हालांकि, जिले में अब कोई भी सड़क यातायात के लिए बंद नहीं है। बिलासपुर सर्कल के तहत चार डिवीजन हैं। इनमें बिलासपुर डिवीजन एक, बिलासपुर डिवीजन दो, डिवीजन घुमारवीं और डिवीजन झंडूता हैं। बिलासपुर जिले में हुई वर्षा से लोक निर्माण विभाग को अब तक पांच करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान आंका जा चुका है।
कोट्स
बारिश से हुए नुकसान का आपदा प्रबंधन प्राधिकरण आंकलन कर रहा है। आपदा और मानसून से जुड़ीं दुश्वारियों से निपटने के लिए सरकारी तंत्र पूरी तरह से सतर्क है। लोगों से अपील है कि बारिश के समय नदी-नालों के समीप न जाएं।
पंकज राय
जिला उपायुक्त, बिलासपुर