{"_id":"692af7dc188ec714a10ed51a","slug":"corruption-in-college-from-appointments-to-construction-work-garg-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-149297-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज में नियुक्तियों से लेकर निर्माण कार्य तक भ्रष्टाचार : गर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज में नियुक्तियों से लेकर निर्माण कार्य तक भ्रष्टाचार : गर्ग
Sat, 29 Nov 2025 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sat, 29 Nov 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
घुमारवीं में आयोजित पत्रकार वार्ता में बातचीत करते पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग व मौजूद अन्य लोग।
पूर्व मंत्री बोले, घुमारवीं कॉलेज बन चुका है भ्रष्टाचार का केंद्र
बोले, विजिलेंस विभाग से की जाएगी मामले की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय आज भ्रष्टाचार का एक प्रमुख केंद्र बन चुका है, जहां नियुक्तियों से लेकर निर्माण कार्यों तक सत्ता में बैठे लोग अपने चहेते व्यक्तियों और ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने में लगे हुए हैं।
घुमारवीं में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि कॉलेज में की जा रही नियुक्तियां नियमों को दरकिनार कर की जा रही हैं। हाल ही में महाविद्यालय में एक प्रवक्ता के पद पर की गई नियुक्ति पूरी तरह नियमों के विरुद्ध है। इस पद के लिए स्थानीय क्षेत्र के कई योग्य बेरोजगार युवाओं ने आवेदन किया था, जो सभी आवश्यक मानदंडों को पूरा करते थे। इसके बावजूद नियमों को ताक पर रखकर नियुक्त दी गई। योग्य अभ्यर्थियों को दरकिनार करना न केवल अन्याय है, बल्कि साफ तौर पर सत्ता के दबाव में किया गया निर्णय है। पूर्व मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि छात्रों के हित के लिए आई धनराशि का भी दुरुपयोग किया जा रहा है। उनके अनुसार कॉलेज में एक नया ऑडिटोरियम छात्र निधि के पैसों से बनाया जा रहा है, जबकि कॉलेज में पहले से ही करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित एक विशाल ऑडिटोरियम मौजूद है। उन्होंने कहा कि नया निर्माण महज कुछ चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से करवाया जा रहा है, जिसमें छात्र निधि का खुला दुरुपयोग किया जा रहा है। गर्ग ने चेतावनी दी कि इस पूरे मामले की शिकायत विजिलेंस विभाग से की जाएगी और यदि भ्रष्टाचार पर रोक नहीं लगाई गई तो भारतीय जनता पार्टी जल्द ही बड़ा आंदोलन शुरू करेगी।