{"_id":"6a6cecbd7f697251610da664","slug":"conveyed-a-message-to-stay-away-from-substance-abuse-and-pledged-to-protect-the-environment-by-planting-saplings-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-164700-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: नशे से दूर रहने का दिया संदेश, पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: नशे से दूर रहने का दिया संदेश, पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
विज्ञापन
ग्राम पंचायत बिनौला में आयोजित जागरूकता कार्यशाला में मौजूद लोग व अधिकारी। स्रोत: डीपीआरओ
बिनौला में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत ग्राम पंचायत बिनौला में शनिवार को एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें युवाओं और ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशामुक्त जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सभी से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
जिला कल्याण अधिकारी रमेश बंसल ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य युवाओं एवं ग्रामीणों में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इस दौरान विशेषज्ञों ने नशे के सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही प्रतिभागियों से अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की अपील की गई। कार्यक्रम के दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बिनौला के प्रधान रविंद्र कुमार को एक फलदार पौधा भेंट किया गया। उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का आग्रह किया गया। कार्यशाला का समापन नशामुक्त, स्वस्थ और पर्यावरण-संरक्षित समाज के निर्माण के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। कार्यक्रम में करीब 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में तहसील कल्याण अधिकारी कमल कांत शर्मा, ग्राम पंचायत बिनौला के प्रधान रविंद्र कुमार, मानव सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रकाश चंद बंसल और पंचायत नशा निवारण समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे।