{"_id":"67124c938925dc2da80a3ae1","slug":"consumers-should-get-their-load-repaired-within-a-month-otherwise-action-will-be-taken-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-125149-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: उपभोक्ता एक माह में अपना लोड दुरुस्त करवा लें, वरना कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: उपभोक्ता एक माह में अपना लोड दुरुस्त करवा लें, वरना कार्रवाई
विज्ञापन
विद्युत बोर्ड ने उपभोक्ताओं को लोड़ बढ़वाने की अपील की
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। कागज में कम लोड दिखाकर बिजली की अधिक खपत कर रहे विद्युत बोर्ड उपभोक्ताओं पर विभाग नजर रख रहा है। बोर्ड ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि एक माह में अपने घर के विद्युत लोड का स्वयं निर्धारण करें और उसी हिसाब से लोड बढ़वा लें। इसके बाद यदि लोड से अधिक बिजली की खपत करते पाए गए तो जुर्माना देना होगा।
उपमंडल झंडूता के बड़गांव, बरठीं, बलोह और सुन्हाणी के कई उपभोक्ताओं ने विभागीय रिकार्ड में 250 वाट से लेकर 500 वाट लोड की स्वीकृति ले रखी है, लेकिन आधे उपभोक्ता एक किलोवाट से लेकर दो किलोवाट तक बिजली का उपयोग कर रहे हैं। कुछ ऐसे भी घरेलू उपभोक्ता हैं, जिनके घर का लोड दो किलोवाट से भी ज्यादा है। इस संबंध में सहायक अभियंता हरबंस लाल शर्मा ने बताया कि क्षेत्र वासियों को बिजली विभाग का सहयोग करते हुए अपना वास्तविक लोड घोषित करना चाहिए। जो उपभोक्ता अपने लोड की सही जानकारी नहीं देंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के साथ जुर्माना भी वसूला जाएगा। उन्होंने कहा क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में बिजली है, लेकिन उनका यह अभियान बिजली के दुरुपयोग को रोकने का है। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि एक माह के भीतर अपना लोड दुरुस्त करवा लें, अन्यथा विभाग की ओर से कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।