फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Congress to launch a campaign up to the booth level to protect the Constitution.

Bilaspur News: संविधान की रक्षा के लिए बूथ स्तर तक अभियान चलाएगी कांग्रेस

Mon, 05 Oct 2026 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Congress to launch a campaign up to the booth level to protect the Constitution.
बिलासपुर में आयोजित जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की बैठक में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता। स्
जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की बैठक में बनाई रणनीति
विज्ञापन

ब्लॉक अध्यक्षों, जोन अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की बैठक जिला अध्यक्ष रमेश चंद कौंडल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विकास ठाकुर और हिमुडा निदेशक जितेंद्र चंदेल भी मौजूद रहे। बैठक में संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर चर्चा की गई।
जिला अध्यक्ष रमेश चंद कौंडल ने कहा कि संविधान में हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए समानता का अधिकार दिया गया है। डॉ. आंबेडकर ने देश के विभिन्न वर्गों और क्षेत्रों की परिस्थितियों को समझकर संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के दबे-कुचले वर्ग को संविधान के माध्यम से अधिकार और सुरक्षा मिली। महिलाओं को भी समानता का अधिकार दिया गया। हिंदू कोड बिल से महिलाओं को संपत्ति में अधिकार सहित विवाह से जुड़े अधिकार प्रदान किए गए।
विज्ञापन

कौंडल ने आरोप लगाया कि भाजपा संवैधानिक संस्थाओं को प्रभावित कर लोकतांत्रिक अधिकारों को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग जिले के हर बूथ तक पहुंचेगा और लोगों को संविधान में दिए अधिकारों के प्रति जागरूक करेगा। आने वाले चुनाव में भाजपा को वोट के माध्यम से जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में कैप्टन मनसा राम, पूर्व पार्षद रछपाल सिंह, सदर ब्लॉक अध्यक्ष आशा राम, श्री नयना देवी जी ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र बंसल, झंडूता ब्लॉक अध्यक्ष भाग सिंह, कांग्रेस सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र संधू, अमित कुमार और घुमारवीं ब्लॉक अध्यक्ष जगन्नाथ समेत विभिन्न जोन अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed