फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   congress,rate,raised dimands

पेट्रोल डीजल की बढ़ी कीमतों को लेकर कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन

Mon, 29 Jun 2020 11:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
congress,rate,raised dimands
बिलासपुर। देश में लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हो रही वृद्धि के खिलाफ बिलासपुर में जिला कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान की अगुवाई में उपायुक्त कार्यालय के परिसर में धरना दिया और पेट्रोल डीजल की दरों में बढ़ोतरी और महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं उपायुक्त राजेश्वर गोयल के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भी भेजा।
विज्ञापन

पूर्व सीपीएस राजेश धर्माणी, पूर्व विधायक डॉ. बीरूराम किशोर व तिलक राज शर्मा आदि ने कहा कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम थीं तो पेट्रोलियम कंपनियों ने उसके अनुरूप दाम घटाने की जहमत नहीं उठाई। अब कच्चे तेल की कीमतों में मामूली सी वृद्धि होते ही इन कंपनियों ने खुलकर लूट मचा दी है। धरने में उपस्थित विभिन्न वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी की वजह से बड़ी संख्या में लोगों को अपना काम-धंधा तथा नौकरियां छोड़कर घरों का रुख करना पड़ा है।
विज्ञापन

अंजना धीमान ने कहा कि किराये बढने के कारण हर चीज के दाम आसमान छूने लगे हैं, लेकिन केंद्र सरकार हाथों पर हाथ धरे बैठी है। प्रधानमंत्री आए दिन मन की बात कहते रहते हैं, लेकिन वह जनता के मन की बात सुनने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने पेट्रोल पदार्थों की कीमतें घटाने के लिए राष्ट्रपति से मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया। इस अवसर संदीप सांख्यान, भगत सिंह वर्मा, अमरजीत सिंह बग्गा, पवन कौशल, गौरव शर्मा, आशीष ठाकुर, रोहित शर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed