{"_id":"6a9700ea16f254a5020061df","slug":"congress-protests-in-namhol-over-the-fir-against-rahul-gandhi-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-166716-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर को लेकर नम्होल में कांग्रेस का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर को लेकर नम्होल में कांग्रेस का प्रदर्शन
विज्ञापन
नम्होल में प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रोत: जागरूक पाठक
भाजपा के खिलाफ की जमकर नारेबाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में मंगलवार को नम्होल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विकास ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित करार दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई की जा रही है। कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को तत्काल वापस लेने की मांग उठाई। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी ने हल्द्वानी में हुई घटना को लेकर सवाल उठाए थे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इसके बावजूद उनके खिलाफ ही एफआईआर दर्ज करना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी डरने वाली नहीं है और जनहित और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार आवाज उठाती रहेगी। प्रदेश कांग्रेस महासचिव विकास ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के मुद्दों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए मजबूती से संघर्ष करते रहेंगे। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी पर दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग की।