फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Congress on the road against inflation, unemployment

मंहगाई, बेराजगारी पर बिलासपुर में गूंजे कांग्रेस कार्यकर्ता,निकाली रोष रैली

Sat, 16 Oct 2021 10:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
Congress on the road against inflation, unemployment
उपायुक्त बिलासपुर को ज्ञापन सौंपते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। कांग्रेस और सहयोगी संगठनों ने महंगाई, बेरोजगारी के विरोध में बिलासपुर में जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्र्ताओं ने पीएम मोदी और सीएम जयराम मुर्दाबाद के नारे लगाएं। पदाधिकारियों ने इन मुद्दों पर इंदिरा भवन से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक रोष रैली निकाली।
विज्ञापन

दोपहर तक उपायुक्त कार्यालय के बाहर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन करने के बाद उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। जिला कांग्रेस के पूर्व महासचिव संदीप सांख्यान, कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष तिलकराज शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार आरएसएस की विचारधारा पर काम कर रही है। यह सरकार केंद्र सरकार के सार्वजनिक उपक्रमों को बेचने में लगी हुई है। अब बिलासपुर की पहचान बन चुकी गोबिंदसागर झील को बेचने की तैयारी की जा रही है। कांग्रेस इसे कतई भी नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही सभी बेरोजगार युवाओं का बायोडाटा लेकर कंपनियों को भेजा जाएगा ताकि उन्हें रोजगार मिल सके। कहा कि देश प्रदेश में आए दिन पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस समेत खाद्यानों की कीमतें आयेदिन आसमान छू रही है। आमजन पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है और भाजपा सरकारें आंखे मूंद कर बैठी है।
विज्ञापन

युकां के जिला अध्यक्ष आशीष ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में करीब 11 लाख बेरोजगार युवा हैं। लेकिन उन्हें रोजगार देने के स्थान पर आश्वासन मिल रहे हैं। देश में बढ़ती महंगाई ने लोगों का जीवन दूभर कर दिया है। खाद्य पदार्थों और पेट्रोल-डीजल के दाम में बेहताशा बढ़ रहे हैं। नेताओं ने केंद्र सरकार को चेताते हुए कहा कि अगर पेट्रोल डीजल और एलपीजी के बढ़े दाम को वापस न लिए तो यह आंदोलन दिल्ली के जंतर-मंतर तक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन में इंटक राज्य उपाध्यक्ष भगत सिंह वर्मा, कांग्रेस महिला सेवादल की जिला अध्यक्ष रीना पुंडीर, पूर्व पार्षद बसंतराम संधु, गुरदास सुमन, राजेंद्र ठाकुर, जितेंद्र चंदेल, वीरेंद्र संधु, पूर्व नप अध्यक्ष सोमा देवी, कमल, गौरव शर्मा, जिला परिषद गौरव शर्मा, सुधीर सुमन आदि उपस्थित रहे। धरना प्रदर्शन में करीब डेढ़ सौ लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed