फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Congress and misgovernance are symbols of each other: Rajendra Garg

कांग्रेस और कुशासन एक-दूसरे के प्रतीक : राजेंद्र गर्ग

Sun, 29 Dec 2024 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Congress and misgovernance are symbols of each other: Rajendra Garg
बलोटा गांव के 11 परिवारों ने थामा भाजपा का दामन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। भाजपा घुमारवीं ने तड़ौन पंचायत के बलोटा गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गांव के 11 परिवार भाजपा में शामिल हुए।
इस दौरान पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस के कुशासन से त्रस्त हो चुकी है। लोग कांग्रेस सरकार के कुशासन से दो साल में ही तंग आ चुके हैं। वे भाजपा की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं। प्रदेश में भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद को बढ़ावा दिया जा रहा है। विकास काम पूरी तरह ठप हैं। जनता को झूठे वादे कर गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं, युवाओं, किसानों समेत हर वर्ग को कांग्रेस सरकार ने धोखा दिया है। डिपुओं में राशन की भारी कमी है। कभी दालें नहीं मिलती तो कभी तेल। इससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

लोगों का भाजपा में शामिल होने पर पटका पहनाकर स्वागत किया गया। इसमें ज्ञान चंद, चमन लाल, विक्रम सिंह, हेमराज, कर्म चंद, राजो देवी, डोलमा, शीला देवी, रिखी राम, कृष्ण चंद व चुनी लाल शामिल है। इस मौके पर सुरेश ठाकुर, जोरावर सिंह, संजय ठाकुर, प्रताप राव, कैप्टन सुरजीत सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed