Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   CM will inaugurate water sports at Kol Dam through virtual medium tomorrow

Bilaspur News: सीएम वर्चुअल माध्यम से कल करेंगे कोल डैम में वाटर स्पोर्ट्स का शुभारंभ

Wed, 09 Apr 2025 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 09 Apr 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
CM will inaugurate water sports at Kol Dam through virtual medium tomorrow
प्रदेश के पहले ग्रीन डीसी कार्यालय का भी करेंगे लोकार्पण
विज्ञापन

4.5 करोड़ रुपये की लागत से बने सिटी लाइवलीहुड सेंटर भी करेंगे जनता को समर्पित

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 11 अप्रैल को वर्चुअल माध्यम से बिलासपुर को तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें कोलबांध में वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों की शुरुआत, प्रदेश के पहले ग्रीन डीसी ऑफिस का उद्घाटन और 4.5 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सिटी लाइवलीहुड सेंटर का लोकार्पण शामिल है।
कोलबांध झील क्षेत्र में पहली बार जल क्रीड़ा गतिविधियां शुरू होने जा रही हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इनका विधिवत शुभारंभ करेंगे। इससे न केवल साहसिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे। पर्यटन से जुड़े संसाधनों के सही इस्तेमाल से जिले की आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। वहीं, जिले को प्रदेश का पहला ग्रीन डीसी ऑफिस मिलने जा रहा है। मुख्यमंत्री इस अत्याधुनिक कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। 110 किलोवाट क्षमता के रूफटॉप सोलर पावर प्लांट से सुसज्जित यह कार्यालय प्रतिदिन औसतन 440 यूनिट और प्रतिमाह 13,200 यूनिट बिजली उत्पन्न करेगा। इससे सालाना करीब 10 लाख रुपये की बिजली बचत होगी। यह पहल हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है। सीएम राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत 4.5 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित शहर आजीविका केंद्र का भी लोकार्पण करेंगे। यह केंद्र शहरी गरीबों को स्वरोजगार, कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर प्रदान करेगा। इस सेंटर के जरिए जरूरतमंद को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर बिलासपुर बचत भवन में एक विशेष कार्यक्रम होगा, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश सरकार में नगर नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यवसाय एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी करेंगे। इस दौरान जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि, स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे। उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने कहा कि ये तीनों परियोजनाएं पर्यटन, हरित ऊर्जा और रोजगार सृजन के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed