{"_id":"5fd3ad2f8ebc3e40f95c07d7","slug":"civic-amenities-bilaspur-news-sml3542288149","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 को कनिष्ठ अभियंता अपने मोबाइल बंद रखेंगे : राजीव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 को कनिष्ठ अभियंता अपने मोबाइल बंद रखेंगे : राजीव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। कनिष्ठ अभियंताओं का संघर्ष रंग लाने लगा है। पदोन्नति की मांग को लेकर सरकार और विभाग ने कदमताल शुरू कर दी है। इसके तहत पांच जेई को सहायक अभियंता बनाया गया है। हिमाचल प्रदेश कनिष्ठ अभियंता संघ के प्रदेशाध्यक्ष राजीव कुमार सहित कार्यकारिणी ने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव पीडब्ल्यूडी विभाग का आभार व्यक्त किया है।
संघ के प्रदेशाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि उनकी मेहनत रंग लाई है और सरकार ने पदोन्नतियों के दरवाजे को खोल दिया है। उन्होंने कहा कि हालांकि पूरे प्रदेश में 24 पद रिक्त चल रहे हैं तथा नियमानुसार सभी पदों को भरा जाना चाहिए। सरकार ने अभी चार-पांच पद भरकर शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि जब पदोन्नति हो तो नियमित तरीके से हो न कि हैंडिड ओवर चार्ज दिया जाए। राजीव कुमार ने आशा व्यक्त की है कि सरकार शीघ्र ही बाकी रिक्त पदों पर भी पदोन्नत कर कनिष्ठ अभियंताओं को राहत पहुंचाएगी। राजीव कुमार ने बताया कि सरकार और विभाग सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सेवा विस्तार लाभ देकर अन्य कर्मचारियों के साथ भद्दा मजाक कर रही है। इसे सहन नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि 15 दिसंबर को सभी कनिष्ठ अभियंता सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक अपने मोबाइल बंद रखेंगे। राजीव कुमार ने कहा कि पूरा समय लगाकर सेवानिवृत्त हो रहे अपने चहेतों को एक्सटेंशन दी जा रही है। जबकि सैकड़ों कर्मचारी पदोन्नति की आस लगाए बैठे हैं।