{"_id":"6ad2717a0b34a73517059436","slug":"the-art-of-living-organized-navratri-puja-in-bilaspur-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-170017-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: आर्ट ऑफ लिविंग ने बिलासपुर में किया नवरात्र पूजा का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: आर्ट ऑफ लिविंग ने बिलासपुर में किया नवरात्र पूजा का आयोजन
विज्ञापन
बिलासपुर में आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से आयोजित नवरात्रि पूजन एवं दुर्गा होम में भाग लेते हुए श्रद्
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शारदीय नवरात्र के अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से बिलासपुर में नवरात्र पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की आराधना कर सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय हो गया।
नवरात्र को देवी शक्ति की उपासना, ध्यान और साधना का विशेष पर्व माना जाता है। इस दौरान पूजा, मंत्रोच्चार और होम के माध्यम से श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश दिया। मां दुर्गा की शक्ति को साहस, सामर्थ्य और नकारात्मक प्रवृत्तियों पर विजय का प्रतीक माना जाता है।
आर्ट ऑफ लिविंग की परंपरा में पूजा-अर्चना के साथ ध्यान और साधना को भी विशेष महत्व दिया जाता है। नवरात्र पूजा का उद्देश्य आत्मचिंतन, मन की शांति और जीवन में सकारात्मक गुणों को विकसित करना भी है।
विज्ञापन
इस अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग की जिला समन्वयक रचना मेहता, शिक्षक विकास भट्टा, पंडित अंशु, अरुण डोगरा, रीतू, सदर विधायक त्रिलोक जमवाल की धर्मपत्नी जोगेंद्रा जमवाल और सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक मीरा भोगल सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।