फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   55 students conducted a cleanliness drive at Bilaspur College

Bilaspur News: बिलासपुर कॉलेज में 55 विद्यार्थियों ने चलाया स्वच्छता अभियान

Sat, 17 Oct 2026 12:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
55 students conducted a cleanliness drive at Bilaspur College
बिलासपुर कॉलेज के विद्यार्थियों ने चलाया स्वच्छता अभियान। स्रोत: कॉलेज प्रबंधन।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के पर्यटन एवं यात्रा विभाग की ओर से कॉलेज परिसर के खुले बैठने वाले क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें 55 विद्यार्थियों ने भाग लेकर परिसर की सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान का नेतृत्व विभागाध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार ने किया। यह गतिविधि कॉलेज प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से निर्धारित क्षेत्र की सफाई कर परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संकल्प लिया। डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि स्वच्छता प्रत्येक व्यक्ति की निरंतर जिम्मेदारी है। विद्यार्थियों को अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता की आदतें अपनाने और कचरे का उचित निपटान सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यक्तिगत जिम्मेदारी के साथ सामूहिक प्रयास भी जरूरी हैं। प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने विद्यार्थियों को भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और स्वच्छ, हरित एवं पर्यावरण के अनुकूल परिसर के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया। अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed