{"_id":"6ad270ce52a727778d02b6c4","slug":"provide-regular-iron-supplements-to-adolescents-to-prevent-anaemia-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-170044-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: एनीमिया से बचाव के लिए किशोरों को नियमित दें आयरन की खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: एनीमिया से बचाव के लिए किशोरों को नियमित दें आयरन की खुराक
विज्ञापन
घुमारवीं में आयोजित ओरिएंटेशन प्रशिक्षण सत्र में जानकारी देती खंड चिकित्सा अधिकारी। स्रोत: स्वा
डब्ल्यूआईएफएस कार्यक्रम के तहत घुमारवीं में अध्यापकों को दिया प्रशिक्षण
एचपीवी टीकाकरण के प्रति जागरूक करने का भी किया आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। किशोरावस्था में एनीमिया की रोकथाम और बेहतर पोषण सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने स्कूलों में साप्ताहिक आयरन एवं फोलिक एसिड अनुपूरण कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को स्वास्थ्य खंड घुमारवीं में सर्किल-1 और 2 के अध्यापकों के लिए दो प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए।
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुपम शर्मा ने प्रशिक्षण के दौरान कहा कि किशोर-किशोरियों में आयरन की कमी दूर करने के लिए निर्धारित खुराक नियमित रूप से देना जरूरी है। इसमें अध्यापकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने अध्यापकों को विद्यार्थियों को सही समय पर आयरन एवं फोलिक एसिड की खुराक देने और इसका रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि किशोरावस्था में पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता से एनीमिया जैसी समस्याओं की रोकथाम में मदद मिल सकती है। स्कूलों के माध्यम से विद्यार्थियों तक स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी पहुंचाना जरूरी है, ताकि वे स्वस्थ जीवनशैली अपना सकें।
विज्ञापन
प्रशिक्षण सत्रों में एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम पर भी चर्चा की गई। डॉ. शर्मा ने अध्यापकों से पात्र किशोरियों और उनके अभिभावकों को टीकाकरण के महत्व की जानकारी देने और उन्हें इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर हेल्थ एजुकेटर सोनिका कपूर, एडोलसेंट हेल्थ काउंसलर सुभाष चंद, एएनएम अंजना और ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर शिखा शर्मा मौजूद रहीं।