{"_id":"5f8dc6108ebc3e5fa3000f05","slug":"civic-amenities-bilaspur-news-sml3489189190","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोनिवि की भूमि पर अवैध कब्जा करने पर भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोनिवि की भूमि पर अवैध कब्जा करने पर भड़के ग्रामीण
विज्ञापन
झंडूता (बिलासपुर)। उपमंडल के बरठीं क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की भूमि पर अवैध कब्जों की भरमार है। बरठीं के सरगल चौक में एक ठेकेदार लोक निर्माण विभाग की भूमि पर रातों-रात कब्जा कर रहा है। इसके चलते गांव को जाने वाला रास्ता बंद हो रहा है। इस समस्या को लेकर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग मंडल झंडूता को पत्र लिखा गया है।
जानकारी के अनुसार इससे पहले ग्रामीणों ने वर्ष 2018 में जिलाधीश से भी इसकी शिकायत की थी। लेकिन विभाग ने कोई ध्यान नहीं दिया। अब ठेकेदार लोक निर्माण विभाग की सरकारी भूमि जिसकी कीमत लाखों में है पर कब्जा कर रहा है।
स्थानीय निवासी कश्मीर सिंह, निक्की देवी, कमलेश कुमारी, सुनीता देवी ने बताया कि लोक निर्माण की भूमि के साथ 3 बिस्वां सरकारी व 3 बिस्वां गैर मुमकिन भूमि पर रास्ता राजस्व विभाग के रिकॉर्ड में दर्ज है। जो गांव की तरफ जाता है। उक्त निर्माण से रास्ता बंद हो जाएगा। इसके चलते लोगों को अपनी 200 बीघा से अधिक भूमि में ट्रैक्टर व अन्य सामान ले जाने में असुविधा हो रही है। उन्होंने एसडीएम झंडूता, तहसीलदार और लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से मांग की है कि इस निर्माण को शीघ्र हटाया जाए और गांव को जाने वाले रास्ते को खुलवाया जाए। इस बारे में अधिशासी अभियंता दीप सुरेहली लोक निर्माण विभाग मंडल झंडूता से बात की गई तो उन्होंने कहा कि बरठीं से शिकायत आई है। इस पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।