{"_id":"6927063abc7e08450f0e47f8","slug":"chitta-is-ruining-families-creating-tension-and-increasing-crime-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-149124-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: चिट्टा से बर्बाद हो रहे, परिवारों में तनाव, बढ़ रहे अपराध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: चिट्टा से बर्बाद हो रहे, परिवारों में तनाव, बढ़ रहे अपराध
Wed, 26 Nov 2025 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 26 Nov 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर आईटीआई में प्रशिक्षुओं को संबोधित करते सदर थाना प्रभारी राजेश पराशर। संवाद
आईटीआई बिलासपुर में पुलिस का जागरूकता कार्यक्रम
सदर थाना प्रभारी ने युवाओं को दिलाई नशे के खिलाफ शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में नशे के दुष्प्रभावों को रोकने और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए बिलासपुर पुलिस लगातार जनजागरण अभियान चला रही है। इसी कड़ी में आईटीआई बिलासपुर में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम हुआ, जिसमें सदर के थाना प्रभारी राजेश पराशर ने विद्यार्थियों को चिट्टा व अन्य नशीले पदार्थों के खतरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान एसएचओ ने कहा कि नशा किसी भी रूप में भविष्य का विनाश करता है। बताया कि चिट्टा जैसे जानलेवा नशीले पदार्थों से न केवल युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है, बल्कि परिवारों में तनाव, अपराध और सामाजिक टूटन जैसी बड़ी समस्याएं भी पैदा हो रही हैं। कहा कि नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तभी प्रभावी हो सकती है जब समाज भी इसमें पूरी जिम्मेदारी के साथ सहयोग करे। उन्होंने विद्यार्थियों को उदाहरणों के माध्यम से समझाया कि कैसे एक छोटी-सी लत इंसान को जीवन भर की कठिनाइयों में धकेल देती है। कहा कि नशे से दूर रहना ही नहीं, बल्कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देना हर नागरिक का कर्तव्य है। पुलिस टीम ने मौके पर मौजूद विद्यार्थियों को नशा मुक्त जीवन का संकल्प भी दिलाया। छात्रों ने अपने साथियों और आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का वादा किया। कहा कि बिलासपुर पुलिस शिक्षा संस्थानों में लगातार ऐसे कार्यक्रम कर रही है ताकि युवाओं को नई दिशा मिल सके और जिले को नशा मुक्त बनाने के लक्ष्य को मजबूत आधार मिले। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई और अधिक सख्त हो रही है, और आने वाले दिनों में यह अभियान और तेज गति से चलेगा। कार्यक्रम के अंत में पुलिस का मुख्य संदेश नशा मुक्त हो समाज हमारा का संकल्प लिया गया और विद्यार्थियों ने इसे आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।