{"_id":"65632415ad2b8929c3068e94","slug":"chitta-can-be-saved-only-by-creating-awareness-in-the-society-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-9217-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: समाज में जागरुकता पैदा कर ही हो सकता है चिट्टा से बचाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: समाज में जागरुकता पैदा कर ही हो सकता है चिट्टा से बचाव
विज्ञापन
-घुमारवीं में नशा जागरुकता अभियान चला रही संस्कार सोसाइटी
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। समाज में जागरुकता पैदा करके और पुलिस और प्रशासन पर दबाव बनाकर ही अपनी युवा पीढ़ी को चिट्टा जैसे खतरनाक नशे से बचाया जा सकता है। यह बात संस्कार सोसाइटी के संस्थापक और प्रदेश प्रवक्ता भाजपा महेंद्र धर्माणी ने घुमारवीं के तहत ग्राम पंचायत संडयार में पंचायत प्रतिनिधियों और लोगों से बात करते हुए कही।
उन्होंने बताया कि संस्कार सोसाइटी घुमारवीं ने चिट्टा के खिलाफ घुमारवीं अंगेंस्ट चिट्टा अभियान के तहत घुमारवीं विकासखंड में पंचायत प्रतिनिधियों और शिक्षण संस्थानों में संपर्क अभियान 15 नवंबर से शुरू किया है। इसमें पंचायत प्रधानों, पंचायत समिति सदस्यों और सामाजिक संस्थाओं से संपर्क करके लोगों को जागरुक किया जा रहा है। संस्था की ओर से पोस्टर बनवा कर लोगों और विद्यार्थियों में बांटे जा रहे हैं। पंचायत प्रतिनिधियों, महिला मंडलों और स्वयंसेवी संस्थाओं से संपर्क करके चिट्टे के खिलाफ लोगों को जागरुक किया जाएगा। धर्माणी ने कहा कि सरकार और प्रशासन द्वारा इस बुराई से निपटने के लिए सख्त कानून बनाए जाने चाहिए और दोषियों को सख्त सजा देने का प्रावधान करें। पुलिस विभाग को चुस्त दुरुस्त करके चौकसी बढ़ाएं, ताकि चिट्टा का व्यापार करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो सके। इस अवसर पर प्रधान सुमन चंदेल, वार्ड सदस्य फूला देवी, हरिकृष्ण, बबीता देवी, रिंपी देवी, लेख राम, रूप लाल, राजेश, कमल, पंकज, सुनीता और संजू मौजूद रहे।