{"_id":"671247d9d8d85051de08816e","slug":"children-should-open-accounts-under-sapno-ka-sanchay-yojana-sandeep-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-125145-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपनों का संचय योजना के तहत बच्चे खुलवाएं खाता : संदीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपनों का संचय योजना के तहत बच्चे खुलवाएं खाता : संदीप
विज्ञापन
- पंजगाईं स्कूल में विद्यार्थियों को दी बैंक योजनाओं की जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पंजगाईं में राज्य सहकारी बैंक शाखा बैरी की ओर से नाबार्ड के सौजन्य से वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। बैंक की ओर से कार्यकारी सहायक संदीप कुमार ने विद्यार्थियों को बैंक की विभिन्न योजनाओं से अवगत करवाया गया।
उन्होंने बैंक के सपनों का संचय डिपॉजिट लिंक्ड बचत जमा योजना के बारे में बताया। इस दौरान विद्यार्थियों को अधिक संख्या में सपनों के संचय योजना में खाते खोलने के लिए प्रोत्साहित किया गया। संदीप ने कहा कि इस योजना में 0 से 18 वर्ष के सभी बच्चों के खाते खोले जा सकते हैं। 18 वर्ष की आयु पूरा होने पर जमा राशि का पांच गुना तक शिक्षा ऋण बिना किसी सिक्योरिटी और गारंटी के प्राप्त किया जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने बैंकिंग के बदलते स्वरूप और साइबर क्राइम के बारे में सतर्क रहने की अपील की। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुरेंद्र पाल चड्ढा, संजीव कौशल, संजू सांख्यान और उज्ज्वल ठाकुर मौजूद रहे।