फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Children danced to the beats of Dhol, Jagiro Da, Jhumka Jhumka Tere Kano Ra Jhumka

Bilaspur News: ढोल, जगीरो दा, झुमका झुमका तेरे कानो रा झुमका पर थिरके बच्चे

Mon, 29 Dec 2025 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 29 Dec 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Children danced to the beats of Dhol, Jagiro Da, Jhumka Jhumka Tere Kano Ra Jhumka
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बैहना जट्टा में मेधावी किए सम्मानित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऋषिकेश (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बैहना जट्टा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह के मुख्यातिथि कांग्रेस कमेटी के महासचिव विवेक कुमार रहे। समारोह में मेधावी बच्चों को सम्मानित किया। विद्यार्थियों ने वंदे मातरम्, सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर मुख्य अतिथि का अभिनंदन किया।

विवेक कुमार ने समारोह में मेधावी छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सम्मानित विद्यार्थियों में हेमलता, प्रिया, प्रियंका, अर्पण, अंकित, हिमांशी, रिशु कुमार, आराध्या, पूनम, अर्चना वर्मा, नवीन, सिमरन, अनमोल, शिवम, कोमल, मीनाक्षी, गुरप्रीत, काजल, सुभानी, आरती, रितिका, शुभम, अनुष्का, साक्षी, रोहित वर्मा, अंशिका और अंशिका कुमारी सहित अन्य छात्र-छात्राएं शामिल रहे। विद्यार्थियों ने समारोह में ढोल, जगीरो दा, झुमका झुमका तेरे कान, छोटे-छोटे सपने, देखो-देखो क्या वह पेड़ है, नृत्य, पंजाबी संगीत, एकल गीत, डोगरी लोक संगीत और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। प्रधानाचार्य राजपाल शर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और विद्यालय की विशेषताओं के बारे में बताया। विवेक कुमार ने बच्चों को नशे से बचने और उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर होने के लिए मार्गदर्शन भी दिया। समारोह में स्कूल के अध्यापक देवकांत शर्मा, नीलम शर्मा, कुमारी निशा, सुरेश शर्मा, चमन शर्मा, विशाल, विजेंद्र, जगबीर सिंह, जवाहरलाल, कुलदीप सिंह, संगीता, अंजना, मनोरमा और शालिनी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed