फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   chief minister laid foundations and inugrations in bilaspur

स्वारघाट में मुख्यमंत्री ने किए 37 करोड़ के शिलान्यास और लोकार्पण

Sat, 27 Mar 2021 11:52 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
chief minister laid foundations and inugrations in bilaspur
गरामोड़ा में स्वर्णिम हिमाचल और म्यूरल पेंटिंग का शुभारंभ करते सीएम जयराम ठाकुर व अन्य। हिमाचल ? - फोटो : BILASPUR
स्वारघाट (बिलासपुर)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को श्री नयनादेवी जी विधानसभा क्षेत्र के स्वारघाट में लगभग 37 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की आधारशिलाएं रखी और लोकार्पण किए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने स्वारघाट में राज्य विद्युत बोर्ड का उपमंडल खोलने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वारघाट को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत करने, प्राथमिक विद्यालय री को माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने, स्वारघाट में भूमि उपलब्ध होने के बाद मिनी सचिवालय का निर्माण, स्वारघाट और श्री नयना देवी के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में और ट्रेड शुरू करने, श्री नयना देवी से शिमला और बैहल से नालागढ़ के लिए बस सेवा शुरू करने, क्षेत्र की सभी छह नवनिर्वाचित पंचायतों में पंचायत घर बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वाहनों की पासिंग के लिए स्वारघाट में माह में एक दिन क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी बैठेंगे। स्वारघाट में उप न्यायाधीश कार्यालय खोलने की मांग पर विचार करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

जयराम ठाकुर ने पलसेड़-कलाकुंद सड़क पर 1.09 करोड़ से लेहरी खड्ड पर निर्मित होने वाले पुल, नाबार्ड के अंतर्गत 5.95 करोड़ से बनने वाले मैथी-शैकली मार्ग, नाबार्ड के अंतर्गत 5.25 करोड़ रुपये से बनने वाली लगघाट जामली सड़क, नकराना पंचायत में 4.92 करोड़ रुपये लागत की गलूवा-छलैला सड़क, नकराना पंचायत के समीपवर्ती गांवों के लिए 3.01 करोड़ रुपये की उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना की आधारशिला रखी। नाबार्ड के अंतर्गत 3.74 करोड़ रुपये की लागत से सुरहद संपर्क मार्ग, कोट में 48 लाख रुपये की लागत से बनने वाले विद्युत उपमंडल कार्यालय भवन और जल शक्ति उपमंडल स्वारघाट एवं बस्सी की शेष बची बस्तियों में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 6.66 करोड़ रुपये के रैट्रोफिटिंग और स्रोत स्तर संवर्धन कार्य की आधारशिलाएं रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं श्री नयनादेवी जी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रणधीर शर्मा ने क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये की परियोजनाएं समर्पित करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्र की डबल इंजन सरकारें प्रदेश का संतुलित और चहुमुखी विकास सुनिश्चित कर रही हैं। कोरोना महामारी ने प्रदेश के विकास की गति को प्रभावित जरूर किया है, लेकिन प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने विकास की गति को निर्बाध रूप से सुनिश्चित किया है। क्षेत्र के लोगों ने भी प्रदेश सरकार को अपना भरपूर सहयोग दिया है। उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।
इस मौके पर भाजपा मंडलाध्यक्ष ओंकार सिंह ठाकुर, विधायक सुभाष ठाकुर व जेआर कटवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र सिंह सांख्यान, भाजपा प्रवक्ता सोनल शर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष मुस्कान, उपाध्यक्ष प्रेम ठाकुर, उपायुक्त रोहित जम्बाल आदि उपस्थित रहे।

बाक्स
स्वर्णिम हिमाचल प्रवेश द्वार और स्वारघाट बस अड्डे का उद्घाटन
मुख्यमंत्री ने गरामोड़ा में 65 लाख रुपये की लागत से निर्मित स्वर्णिम हिमाचल प्रवेश द्वार, 20 लाख रुपये की लागत से तैयार स्वर्णिम हिमाचल भित्ति चित्रकला, स्वारघाट में 1.35 करोड़ रुपये से निर्मित बस अड्डे और विद्युत उपमंडल कोट के अंतर्गत 2.90 करोड़ रुपये की लागत से 33/11 केवी, 1 एक्स 2.5 एमवीए को 1.63 एमवीए उपकेंद्र स्वारघाट के संवर्धन का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed