{"_id":"6a9090906daf15b69c0bc00a","slug":"investigation-into-hill-cutting-accident-in-ghandalvi-intensifies-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-166401-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: घंडालवीं में पहाड़ी कटान हादसे की जांच तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: घंडालवीं में पहाड़ी कटान हादसे की जांच तेज
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी इंजीनियरों की तकनीकी रिपोर्ट से खुलेगा हादसे का राज
मलबे की चपेट में आने से हुई है एक युवक की मौत,दूसरा एम्स में उपचाराधीन
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी थाना क्षेत्र के घंडालवीं बाजार के समीप मंगलवार को प्लाट निर्माण के लिए पहाड़ी कटान के दौरान हुए हादसे की पुलिस ने जांच तेज कर दी है। हादसे में जेसीबी मशीन में दबने से एक युवक की मौत हो गई थी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि पहाड़ी का मलबा अचानक क्यों खिसका और कटान के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे या नहीं।
पुलिस के अनुसार बाजार के समीप प्लाट तैयार करने के लिए पहाड़ी की कटान का काम चल रहा था। इसी दौरान पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा अचानक खिसककर नीचे काम कर रही जेसीबी मशीन पर जा गिरा। मलबे की चपेट में मशीन में सवार दोनों युवक आ गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। मलबा अधिक होने के कारण दूसरी जेसीबी मशीन की मदद से दोनों युवकों को बाहर निकाला गया। इनमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में उपचार के लिए एम्स बिलासपुर ले जाया गया।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया और हादसे से जुड़े साक्ष्य जुटाए। जांच में अब कटान के तरीके और कार्यस्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को केंद्र में रखा गया है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि संभावित खतरे को देखते हुए मौके पर आवश्यक सुरक्षा उपाय किए गए थे या नहीं।
विज्ञापन
पुलिस ने घटनास्थल का तकनीकी निरीक्षण करवाने का निर्णय लिया है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के इंजीनियर मौके का निरीक्षण कर यह आकलन करेंगे कि पहाड़ी कटान के दौरान तकनीकी मानकों और सुरक्षा नियमों का पालन किया गया था या नहीं। तकनीकी रिपोर्ट से मलबा खिसकने के कारण और कटान के तरीके की भूमिका भी स्पष्ट होने की उम्मीद है। फिलहाल पुलिस अन्य साक्ष्यों के साथ तकनीकी रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट सामने आने के बाद हादसे के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।